24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

खेल को जमीनी स्तर तक ले जाने की ऐतिहासिक पहल — बिहार में शुरू हुआ “वन डे स्कूल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कैंप प्रोग्राम”…

पटना:आज दिनांक 7 अगस्त 2025 को पटना के पटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग स्थित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल पर “वन डे स्कूल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कैंप प्रोग्राम” का सफल शुभारंभ हुआ। इस अद्वितीय कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार के पहले राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बर एवं स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन शिक्षा नीति 2020 और खेलो भारत नीति 2025 (राष्ट्रीय खेल नीति) के अंतर्गत युवाओं को प्रारंभिक अवस्था में ही स्पोर्ट क्लाइम्बिंग जैसे ओलंपिक खेल से जोड़ना है। पहले दिन 50 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह अभियान बच्चों में कितना जोश और उत्साह पैदा कर रहा है।

इस पहल के प्रथम चरण में 500 स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में Private School And Children Welfare Association का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आज के कैंप में Holy Faith Boys School के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया, जिनका नेतृत्व उनके कोच संजीत कुमार ने किया। यह सहयोग दर्शाता है कि निजी स्कूल भी इस प्रयास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह ऐतिहासिक पहल आने वाले वर्षों में 20,000 से अधिक स्कूली बच्चों को स्पोर्ट क्लाइम्बिंग से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular