28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

पुटकी में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न…

धनबाद:उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में आज पुटकी के अंचल अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में पी.बी. एरिया स्थित गेस्ट हाउस में बीसीसीएल के महाप्रबंधक व पदाधिकारी, सीआईएसएफ के पदाधिकारी, थाना व ओ.पी प्रभारी के साथ अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

इसमें कोयला, बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई।

वहीं अंचल अधिकारी ने बीसीसीएल के पदाधिकारियों को छोड़ दी गई माइंस को सही तरीके से बंद करने, अवैध खनन के हॉट स्पॉट की ड्रोन से नियमित निगरानी करने, अवैध मुहाने की भराई करने का निदेश दिया।

साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को अवैध खनन की सूचना मिलते ही त्वरित करवाई व एफआईआर दर्ज करने, कोयला परिवहन मार्गों पर वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त बीसीसीएल पदाधिकारियों को हाइवा के परिवहन के लिए निर्धारित मार्गो का इस्तेमाल करने, हाइवा का अनियंत्रित संचालन, ओवरलोड, कम उम्र के चालक व बिना सहचालक के चालक के संबंध में उनके अधीनस्थ ट्रांसपोर्टेशन कंपनी को परिवहन से संबंधित नियमों का पालन करवाने व नियमित निगरानी का निर्देश दिया।

साथ ही बीसीसीएल पदाधिकारियों को खनन कार्य या ओ.बी. डंप अपने अधिग्रहित भूमि पर ही करने तथा बिना सीएनटी की धारा 49 की अनुमति के पूर्व भूमि की खरीद बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया।

बीसीसीएल पदाधिकारियों को वर्तमान में बारिश के कारण भू-धसान व गैस रिसाव वाले स्थानों का निरीक्षण करवाने तथा प्रभावित लोगों की सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाई करने का भी निदेेश दिया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular