29 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

रक्षाबंधन पर बहनों को झारखंड सरकार का उपहार…

3 लाख 53 हजार 199 बहनों को मिली जुलाई महीने की सम्मान राशि

धनबाद:राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2025 में धनबाद जिले की कुल 3,53,199 बहनों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 88 करोड़ 29 लाख 97 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को जून महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जुलाई 2025 माह के लिए) निम्न है।

1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 46032
2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7395
3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 21917
4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1159
5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 7237
6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 35011
7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 16904
8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5251
9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 50976
10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 848
11. अंचल कार्यालय, झरिया – 44733
12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 20123
13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 24272
14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9860
15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 17792
16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 26976
17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16713

कुल लाभुकों की संख्या 3,53,199

कुल राशि 88,29,97,500

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।

 

spot_img
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular