25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारण के निचले इलाकों में बाढ़ का कहर जारी…

छपरा: सारण जिले में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। गंगा गंडक सोन और सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे कि निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनके घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। खेत खलिहान घर मकान खेती बारी पूरी तरह से चौपट हो गई है। खेतों में लगी खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है जबकि सब्जी की खेती भी डूबने के कारण पूरी तरह से जलमग्न है और किसान प्रकृति के लीला के आगे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। यह स्थिति ग्रामीण क्षेत्र में नहीं शहरी क्षेत्र को भी बाढ़ का पानी धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रहा है। छपरा में शहर के हृदय स्थल नगर पालिका चौक पर भी काफी पानी है यह पानी नदी के जलस्तर बढ़ने से आया है।

वही बढ़ते हुए जलस्तर के कारण सरयू नदी गंगा और गंडक तथा सोन नदी अपने पूरे उफान पर है छपरा आरा वीर कुंवर सिंह सेतु पर चारों तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। दियारा के कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं ।वही बात की जाए छपरा पटना मुख्य मार्ग की तो इसके निचले इलाके में रहने वाले लोगों के ऊपर बड़ी आफत आई है और उनके घर मकान खेत बारी सब बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं कई लोग अपने मवेशियों के साथ छपरा पटना मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर शरण लिए हुए हैं। वही बाढ़ से स्थिति इतनी भयावह है कि हर तरफ बाढ़ का पानी ही नजर आ रहा है स्थिति यह है कि लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए भी जगह नहीं है और वे लोग छपरा पटना मुख्य मार्ग पर ही अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जिले के आमी घाट पर अत्यधिक पानी बढ़ जाने के कारण अंतिम संस्कार की जगह ही नहीं बची है मजबूरन लोग सड़कों के किनारे अंतिम संस्कार कर रहे हैं। वही छपरा के शहरी इलाकों में भी पूरी तरह से बाढ़ का पानी आ चुका है स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश है कि खनुआ नाला का निर्माण कर अभी तक पूरा नहीं हुआ है जिसके कारण उन्हें बाढ़ का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।शहरी क्षेत्रों के अधिकांश मुहल्ले और सड़क बाजार में बाढ़ का पानी भर चुका है। शहर का मेंन मार्केट मोना चौक, सरकारी बाजार, दलदली रोड, और नगर पालिका चौक,साहेब गंज सोनार पट्टी में भी बाढ़ का पानी आ चुका है।

वही बात की जाए तो लगभग 4 से 5 दिन में पानी बहुत तेजी के साथ बढ़ा है और लोग ऊंची जगह पर शरण लिए हुए हैं हालांकि कई घरों के निकले मंजिल पर पानी है तो वह लोग उपरी मंजिल पर इस पानी के बीच ही रह रहे हैं। सारण जिले के मांझी , दीलिया रहीमपुर,डोरीगंज झौआ ढाला और आमी क्षेत्र, दिघवारा शीतलपुर नयागांव परमानंदपुर सोनपुर में भी बाढ़ का कहर जारी है।वही अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई भी राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया है इसलिए बाढ़ पीड़ितों में जिला प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश भी देखा गया है। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा यह कहा जा रहा है की बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सामुदायिक किचन की सुविधा तथा अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन अभी तक या बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंची है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular