निरसा: शनिवार को निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदरी मोड़ के समीप MPL में परिचालन होने वाले हाइवा की चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक आ गयी और बाइक सवार को हल्की फुलकी चोटे आई स्थानीय लोगों बाइक सवार को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए .
घटना की सुचना मिलते ही ग्रामीण लोग घटनास्थल पर पहुँच गए और सड़क जाम कर हाइवा का परिचालन ठप कर दिया इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन जनप्रतिनिधि एवं MPL प्रबंधन को आढ़े हाथों लेते हुए काफी खरी खोटी सुनाई






















