रांची:दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक आवास से ही सारे कार्य निपटा रहे है, इस कर्म में बड़ी संख्या में लोग भी आकर मिल रहे है। ऐसे में रामगढ़ सिख समाज का प्रतिनिधि मंडल भी नेमरा पहुंचे जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने ढिशुम गुरु शिबू सोरेन के प्रतिमा चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा प्रतिनिधिमंडल में आए सदस्यों ने भी गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल का अभिवादन स्वीकार किया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने कहा विनम्रता पूर्वक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि अगर कोई भी जिम्मेदारी आपके तरफ से हमारे समाज को दी जाती है तो हमारा समाज आपके साथ हमेशा से साथ खड़ा रहेगा।






















