24.2 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने.. धनबाद शहर के महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई…

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अंतर्गत आज बरटांड मंडल मे मौजूद शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का एक विशेष अभियान चलाया गया।

यह अभियान शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है।
सफाई अभियान के दौरान, सिटी सेंटर चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, धनबाद स्टेशन चौक स्थित बिनोद बिहारी महतो जी की आदमकद प्रतिमा, बेकारबाँध स्थित अमर शहीद श्रधेय चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, एवम सिटी सेंटर चौक स्थित श्रधेय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को श्री सिन्हा ने स्वयं पानी से धोकर साफ सफाई की.साथ ही साफ प्रतिमा स्थल की भी सफाई की गई. पार्टी कार्यकर्ताओं स्वयंसेवकों ने प्रतिमाओं के धूल, गंदगी को साफ किया। इसके अलावा, प्रतिमाओं के आसपास के क्षेत्र को भी साफ किया गया।

इस अवसर पर झारखंड के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक हैं। इन प्रतिमाओं को साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें और महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करें।
यह सफाई अभियान धनबाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान से न केवल महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त हुआ है, बल्कि शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

आज कार्यक्रम मे निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, महामंत्री मनोज रिंकू, रितेश बहादुर सिंह,हुल्लास दास, मनोज सिंह, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, डी के सिंह सहित सैंकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular