25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पुलिस ने छापामारी कर 09 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया।7अभियुक्त गिरफ्तार…

बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन नया सवेरा के तहत सरण पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मई-2024 से अबतक के विशेष अभियान में कुल 215 लड़कियों को मुक्त कराकर 27 कांड दर्ज करते हुए 79 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

छपरा: सारण पुलिस द्वारा इन दिनोंनया सवेरा नाम से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में आर्केस्ट्रा संचालकों के द्वारा जबरन नाबालिक लड़कियों से नृत्य करवाना तथा उनका शारीरिक शोषण को लेकर विशेष छापामारी अभियान शुरू किया गया है।प्रियंक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पत्र के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इसुआपुर थानान्तर्गत राहुल आर्केस्ट्रा ,संगीता आर्केस्ट्रा,,संगीता आर्केस्ट्रा, मुस्कान आर्केस्ट्रा, विपिन आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 09 नाबालिग (जिनमें बिहार-02, झारखंड की 01 एवं प० बंगाल-05,उड़ीसा की01) लड़कियों को मुक्त कराया गया।

इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-74/25, दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जबकि इस मामले में 7आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।वही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ० कुमार आशीष के निर्देशन में मई-2024 से अब तक सारण जिलान्तर्गत कुल 215 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 27 कांड दर्ज करते हुए 79अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों में नीरज यादव थाना मसरख, तालिब खान खैरा, शुभम कुमार गोपालवाड़ी मसरख, अबुल हुसैन थाना इसुआपुर ,अंकित कुमार मिर्जापुर थाना मढ़ौरा बिट्टू हाशमी थाना इसुआपुर ,चंदन कुमार तिवारी थाना मसरख शामिल है।

 

इस छापामारी दल में 1. थानाध्यक्ष महिला ,इसुआपुर थाना एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी।2. एएचटीयू टीम, सारण।3. मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य।4. रेस्कयू फाउन्डेशन, दिल्ली के सदस्य।5. नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य शामिल थे। वही इस संबंध में सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने प्रेसकांफ्रेंस के माध्यम से बताया है कि अभी तक 215लड़कियों को मुक्त कराकर 27 कांड दर्ज करते हुए 79 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular