23.4 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

जामताड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा…

जामताड़ा:जामताड़ा ज़िला मुख्यालय का गांधी मैदान सुबह से ही देशभक्ति की लहर में डूबा हुआ था। हवा में लहराते तिरंगे, कानों में गूंजते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, और हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों देशभक्त — यह दृश्य किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से आरंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सुभाष चौक तक पहुँची। रास्ते भर जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इससे पहले कल जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जिले के सभी 14 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। आज की यात्रा में नगर के प्रबुद्ध जन, व्यापारी, युवा और महिलाएं तक शामिल हुए, जिन्होंने न केवल तिरंगा लहराया बल्कि हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प भी लिया।जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक कदम उठाकर यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है, और उसी अदम्य जज़्बे को आज की इस तिरंगा यात्रा में देखा जा सकता है।
मौके पर महामंत्री मितेश शाह, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, राजेंद्र राउत, ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, ज़िला मंत्री मोहन शर्मा, सुजाता सिंह, ज़िला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अब्दुर रकीब अंसारी, पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, अरिजीत मिश्रा, निमाई सेन, रमेश राउत, सुप्रकाश चौधरी, अनिकेत शर्मा, आकाश साव, राहुल दास, जीतेन्द्र दुबे, अनूप दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!