झारखंड: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन जी का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे।
उनके निधन की जानकारी सबसे पहले उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन ने दी, जिसके बाद झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामदास सोरेन 2 अगस्त को बाथरूम में गिरने से घायल हो गए थे और तब से लगातार इलाज के दौरान वे जीवन से संघर्ष कर रहे थे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा झटका लगा है — इससे पहले 4 अगस्त को पार्टी के संरक्षक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का भी निधन हुआ था।






















