छपरा: छपरा में 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अजब नजारा दिखा जब बाढ़ से उफनाई सरयू नदी में कुछ उत्साही युवकों के द्वारा बीच नदी में जाकर लगभग 50 फीट का तिरंगा फहराया गया।और भारत माता का जयघोष करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। छपरा के सरयू नदी में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी को छपरा के कुछ उत्साही नौजवानों के द्वारा यह कारनामा किया जाता है। इसके साथ ही आज सरयू नदी के किनारे बच्चों ने सात शहीदों को जीवंत कर दिया।

छपरा में बिहार के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार और उनकी टीम के द्वारा इस तरह बीच नदी में तिरंगा फहराया जाता है। क्योंकि इस बार नदी में काफी पानी है इसके बावजूद इन नौजवानों का उत्साह कम नहीं हुआ । बाढ़ से उफनाई सरयू नदी में जाकर तिरंगा फहराया।बिहार के सुदर्शन पटनायक के रूप में विख्यात अशोक एक सैंड आर्टिस्ट हैं और वह बालू से सरयू नदी के किनारे कई महापुरुष और कई विषयों पर आकर्षक कलाकृति बनाते हैं।
इसके साथ ही अशोक एक अच्छे गोताखोर और तैराक भी है। वे बचपन से ही सैंड आर्ट बनाते थे और अब उनका यह शौक धीरे-धीरे पेशेवर रूप लेने लगा है। वह बिहार के वह बिहार के एक अच्छे सैंड आर्टिस्ट माने जाते हैं उन्हें बिहार का सुदर्शन पटनायक भी कहते हैं इसके साथ ही अशोक कला पंक्ति नाम से एक आर्ट स्कूल भी चलाते हैं।






















