रांची: ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। जांच में पाया गया है कि यह संपत्ति अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से अर्जित धन से खरीदी गई थी।
Highlights:
वही अंबा प्रसाद के परिवार के खिलाफ रंगदारी, जमीन कब्जा, प्रतिबंधित संगठन संचालन, और खनिजों के अवैध कारोबार जैसे गंभीर आरोप हैं।पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज 16 प्राथमिकी को ईडी ने ECIR के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी।
4 जुलाई को कई ठिकानों पर छापेमारी
4 जुलाई 2025 को अंबा प्रसाद, अंकित राज और बालू कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें नकदी भी बरामद हुई।सोनपुर घाट से बालू खनन का लाइसेंस 2019 में समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद अंकित राज ने दामोदर नदी के प्लांडू घाट से अवैध बालू खनन किया और बेचकर मनी लॉन्ड्रिंग की।इसी आधार पर ED ने 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।






















