23.3 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

चार महीने से रैयत ग्रामीण मांग रहे थे समय, जीएम ने किया अनसुना – नाराज ग्रामीणों ने केबिन में तालाबंदी कर किया हंगामेदार प्रदर्शन…

धनबाद: बाघमारा में बीसीसीएल एरिया-1 के जीएम पीयूष किशोर की कार्यशैली से नाराज रैयत ग्रामीणों ने सोमवार को बाघमारा विधायक प्रतिनिधि हिमांशु शेखर रवानी के नेतृत्व में जीएम के केबिन में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से बातचीत की मांग को नजरअंदाज किए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की।

मुख्य खबर:

बाघमारा के मुराईडीह क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों की जमीन बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित की गई है। लेकिन इसके बदले अब तक न तो उन्हें मुआवज़ा मिला है और न ही नियोजन या विस्थापित का दर्जा। चार महीने से ग्रामीण लगातार जीएम से मुलाकात की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

आखिरकार नाराज ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि हिमांशु शेखर रवानी के नेतृत्व में बीसीसीएल एरिया-1 के जीएम ऑफिस का घेराव कर केबिन में तालाबंदी कर दी और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन को मौके पर ही वार्ता के लिए आना पड़ा।

वार्ता के बाद प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक पहल और समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद तालाबंदी समाप्त की गई और मामला शांत हुआ।

विधायक प्रतिनिधि हिमांशु शेखर रवानी ने जीएम पीयूष किशोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ग्रामीणों, रैयतों और विस्थापितों का सम्मान नहीं करते। यदि कार्यशैली में सुधार नहीं लाया गया, तो आगे और कड़ा आंदोलन किया जाएगा।

वहीं बीसीसीएल प्रबंधन ने स्वीकार किया कि रैयतों की मांगों की जानकारी सही तरीके से साझा नहीं की गई थी, जिससे भ्रम की स्थिति बनी। अब वार्ता के बाद स्थिति स्पष्ट हुई है और सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया है।

 

spot_img
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular