25.3 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

अधूरे सपने को पूरा करने पहुंचे CM, अफसरों को दिये निर्देश….

रांची: एक वीरान ढांचे के सामने खड़े CM हेमंत सोरेन की निगाहों में कुछ ठहर सा गया था, जैसे कोई अधूरा ख्वाब हो, जो अब भी उम्मीदों की सांसें ले रहा हो। यह सपना था धुर्वा स्मार्ट सिटी में बन रहा कन्वेंशन सेंटर, जिसकी कहानी 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन बीच रास्ते दम तोड़ गई थी।

आज जब मुख्यमंत्री इस अधूरे सपने की धूल झाड़ने पहुंचे, तो सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं देखे – उन्होंने देखा उसका भविष्य। 5000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला यह भव्य केंद्र कभी झारखंड की प्रगति का प्रतीक बनने वाला था, लेकिन समय की साजिशों ने इसे ठहरा दिया। मुख्यमंत्री ने न केवल हालात का जायज़ा लिया, बल्कि अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा “राज्य के हित में इस केंद्र को फिर से जीवित किया जाए, इसके लिए एक ठोस योजना तैयार की जाए।”

उनके साथ खड़े थे झारखंड की विकास गाथा के साक्षी नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार,नगर विकास के प्रधान सचिव सुनील कुमार,स्मार्ट सिटी के CEO सूरज कुमार और जीएम राकेश नंदकुलियार।

spot_img
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular