39.3 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

अब भी विकास से दूर रोजपाड़ा गांव, सड़क-आवास और आंगनबाड़ी की कमी से जूझ रहे ग्रामीण…

जामताड़ा(JAMTADA): जामताड़ा जिले से नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ पंचायत के आसानजोड़ी गांव टोला रोजपाड़ा आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। करीब एक किलोमीटर अंदर बसे इस टोले तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। बरसात के दिनों में रास्ता दलदल में बदल जाता है। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। एंबुलेंस और चारपहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे आपात स्थिति में बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है।गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को पड़ोस के गांव जाना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चे दलाबड़ मुख्यालय के विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। बरसात में फिसलन और सुनसान रास्तों के कारण खासकर छात्राओं को काफी खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।

IMG 20250826 WA0057

कई परिवार आज भी कच्चे घरों और झोपड़ियों में रहते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी को नहीं मिल पाया है। गांव के लोग आवास, सड़क और आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं होंगी, तब तक जीवन संघर्षपूर्ण बना रहेगा।पंचायत मुखिया का कहना है कि आवास योजना की सूची ग्राम सभा में तैयार की गई है और धीरे-धीरे सभी को लाभ मिलेगा। प्रखंड प्रमुख ने माना कि सड़क की समस्या वर्षों से बनी हुई है और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि सड़क नहीं होने से बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।अंचलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण यदि सामूहिक आवेदन करेंगे तो सड़क निर्माण की दिशा में पहल संभव होगी। सरकारी जमीन होने पर विभागीय स्वीकृति से निर्माण कराया जा सकता है, जबकि निजी जमीन होने पर ग्राम सभा की सहमति आवश्यक है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस खान गिरोह पर अब बोकारो पुलिस का शिकंजा,BMW प्लांट मैनेजर को धमकी देने वाला गुर्गा राकेश
02:33
Video thumbnail
पुलिस ऑफिसर्स को धनबाद SSPप्रभात कुमार की पाठशाला में मिली अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की नसीहत
03:52
Video thumbnail
BBMKU का ई न्यूज़ लेटर रिलीज होते हीं दुनियाभर में हुआ वायरल,मिलने लगा जबरदस्त रिस्पॉन्स,एक क्लिक में
04:28
Video thumbnail
2017 के होमगार्ड अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का JLKM ने उठाया बीड़ा, सदन में जयराम महतो फिर उठाएंगे.
05:53
Video thumbnail
जमुआ:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पद पर शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ चयन...
01:26
Video thumbnail
लालू के लाल तेजप्रताप यादव गोपियों संग बांसुरी बजाते खूब हो रहे हैं वायरल...
01:07

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!