33.9 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज फैसला,एलर्ट मोड पर पुलिस,यहां लगी निषेधाज्ञा…

धनबाद: धनबाद के बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज शाम 4 बजे आने वाले कोर्ट के फैसले पर पूरे जिले की नज़रें टिकी हैं। एक साथ चार हत्याओं के इस मामले में फैसला आने वाला है और इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

IMG 20250827 WA0055

संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। DRM मोड़ से रणधीर वर्मा चौक तक धारा 144 लागू कर दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस जवान तैनात हैं।
आपको बता दें कि 21 मार्च 2017 को स्टीलगेट के पास नीरज सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। इस हमले में नीरज सिंह के साथ उनके पीएस अशोक यादव, अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और चालक घोलटू महतो की भी मौत हो गई थी।
इस सनसनीखेज़ वारदात के बाद पुलिस ने लंबी तफ्तीश की और तत्कालीन झरिया विधायक संजीव सिंह, शूटर अमन सिंह समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई और फिर ट्रायल शुरू हुआ।
करीब साढ़े आठ साल की सुनवाई के बाद आज एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चन्द्र अवस्थी की अदालत में फैसला आने वाला है।फैसले से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने सरायढेला, धनबाद, बैंक मोड़ और झरिया थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है। स्टेशन और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।अब सबकी निगाहें एमपी-एमएलए कोर्ट पर टिकी हैं, जहां आज शाम 4 बजे फैसला सुनाया जाएगा। देखा जाएगा कि धनबाद के इस बहुचर्चित हत्याकांड में किसे इंसाफ मिलेगा और किसका भविष्य कानून की कसौटी पर तय होगा।

IMG 20250827 WA0056

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!