31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कसमार में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़…

कसमार थाना अंतर्गत दांतू गांव स्थित एनएच किनारे हंगरी होटल के बेसमेंट में हुई छापेमारी

मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं नकली शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद, जब्त अभियोग दर्ज

सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक उत्पाद बोकारो के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना अंतर्गत दांतू गांव स्थित एन एच किनारे हंगरी होटल के बेसमेंट में छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान वहां भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई।

नकली फैक्ट्री का किया जा रहा था संचालन

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस स्थान पर *नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का संचालन कुंडौरी निवासी विनोद साव* द्वारा किया जा रहा था। यहां अवैध तरीके से *विभिन्न नामी ब्रांड की नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में बेचने की योजना बनाई जा रही थी।

IMG 20250827 WA0049

छापेमारी में भारी मात्रा में बरामद हुआ अवैध शराब

छापामारी में विभिन्न ब्रांड की शराब की पेटियां, बोतलें, तथा बड़ी मात्रा में तैयार रंगीन शराब जप्त की गई।

जब्त शराब का विवरण निम्न हैं:

– B7 : 375 ml – 21 केस, 180 ml – 3 केस, 750 ml – 8 केस

– 8 PM : 375 ml – 5 केस, 750 ml – 1 केस

– ICONIQ : 375 ml – 28 केस, 180 ml – 2 केस, 750 ml – 2 केस

– BP (Blenders Pride) : 375 ml – 14 केस, 750 ml – 3 केस

– McDowell No.1 : 375 ml – 17 केस, 750 ml – 3 केस

– Signature : 375 ml – 10 केस, 180 ml – 10 केस, 750 ml – 5 केस

– Royal Challenge : 375 ml – 7 केस, 180 ml – 10 केस, 750 ml – 1 केस

– Royal Stag : 375 ml – 4 केस, 180 ml – 1 केस, 750 ml – 3 केस

– तैयार रंगीन शराब : 16 जर्किन, लगभग 800 लीटर

कुल जब्ती : 158 पेटी, 4104 बोतल, 2212.64 लीटर

IMG 20250827 WA0052

टीम ने शराब बनाने की सामग्री भी किया जब्त

शराब की पेटियों के अलावा, छापामारी के दौरान *विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें एवं कैरेमल (रंग मिलाने का रसायन) भी बरामद* किए गए। यह सभी *नकली विदेशी शराब बनाने में उपयोग* की जा रही सामग्री थी।

मामले में टीम ने कराया अभियोग दर्ज

इस पूरे मामले में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। विभाग आगे की जांच कर रहा है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

छापामारी टीम में शामिल रहें निम्न अधिकारी

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उत्पाद बिजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास, थाना प्रभारी कसमार साथ ही विभागीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहें।

 

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular