24.2 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

पीएम मोदी की यात्रा से पहले जापान ने रद्द किया अमेरिकी दौरा, ट्रेड डील पर होनी थी बातचीत…

जापान के व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाजावा ने गुरुवार को अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया. अकाजावा की ओर से उठाए गए इस कदम से जापान की तरफ से अमेरिका को दिए जाने वाले 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज को अंतिम रूप देने में देरी का खतरा है, जो अमेरिका के टैरिफ बढ़त को कम करने के लिए प्रस्तावित था.वार्ताकार रयोसेई अकाजावा गुरुवार को अमेरिका का दौरा करने वाले थे, जहां वो 550 अरब डॉलर के पैकेज और उसके वित्तीय विवरणों, जैसे दोनों देशों के बीच लाभ के बंटवारे की औपचारिक घोषणा करने वाले थे. अमेरिका कॉमर्स सेकेट्री हॉवर्ड लुटनिक ने भी इस हफ्ते जापान के 550 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की जानकारी दी थी. वहीं, यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से ऐन पहले रद्द किया गया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान कुछ मुद्दों पर अभी और चर्चा की जरूरत है, जिसके कारण यह यात्रा रद्द की गई है. दरअसल अमेरिका और जापान के बाच समझौता हुआ था कि अमेरिका टोक्यो के कुछ आयातों पर लगने वाले शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर देगा, बदले में जापान अमेरिका में निवेश करेगा.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यह पैकेज, निवेश के लिए हमारा पैसा है, जैसा हम चाहें. उन्होंने कहा कि अमेरिका लाभ का 90 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखेगा. जापानी अधिकारियों ने अमेरिका के इस फैसले का विरोध किया और कहा कि यह निवेश पारस्परिक लाभ के अधीन होगा.

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular