24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

मंत्री हफिजुल हसन एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर, कल बिगड़ी थी तबीयत…

झारखंड:झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका ब्लड प्रेशर काफी लो था और पल्स रेट भी सामान्य से काफी नीचे चला गया था। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी।

उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले हफिजुल हसन की बायपास सर्जरी हुई थी, जो सफल रही थी, लेकिन तबीयत में फिर से गिरावट आने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे थे और उनकी सेहत की जानकारी ली थी। फिलहाल मंत्री हफिजुल हसन की स्थिति को लेकर अधिकारी और परिजन मेदांता अस्पताल में निगरानी बनाए हुए हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular