33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

कतरास कॉलेज में एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से की मुलाकात, छात्रों की समस्याएं रखीं सामने….

कतरास : कतरास कॉलेज छात्र प्रतिनिधि रवि चौधरी के नेतृत्व में एनएसयूआई की नवगठित टीम ने शनिवार को महाविद्यालय प्राचार्य से मुलाकात कर कॉलेज व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं :

1. नामांकन शुल्क की वापसी – कॉलेज द्वारा 12वीं नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, परंतु केंद्र सरकार के आदेश पर इसे रोक दिया गया। इस दौरान हजारों छात्रों से आवेदन शुल्क लिया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने प्रश्न उठाया कि जब नामांकन ही रोक दिया गया है, तो छात्रों का शुल्क अब तक क्यों नहीं लौटाया गया।

2. सफाई व्यवस्था – कॉलेज परिसर में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हो रही है। जबकि कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन दिया जाता है, फिर भी परिसर गंदा रहता है। प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे कॉलेज की छवि धूमिल होती है और नए छात्रों में नकारात्मक संदेश जाता है।

3. फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन – टीम ने मांग की कि नवनामांकित छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की जाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस प्रकार का कार्यक्रम कॉलेज में नहीं हुआ है। यदि यह परंपरा शुरू की जाए, तो नए छात्रों में उत्साह और सकारात्मकता आएगी तथा वे कॉलेज जीवन का आनंद उठा सकेंगे।

 

एनएसयूआई टीम ने कहा कि संगठन लगातार छात्रों की समस्याओं को लेकर सक्रिय है और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहेगा। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि छात्र संगठनों की उपस्थिति महाविद्यालय में आवश्यक है, क्योंकि कई छात्र अपनी समस्याएं सीधे शिक्षकों से साझा नहीं कर पाते, परंतु छात्र नेताओं के माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचा पाते हैं।

मौके पर उपस्थित : आकाश कुमार, मो. आरिफ, मो. अरशद, संतोष कुमार, नन्दन महतो, सूरज आशीष एवं अन्य कार्यकर्ता।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!