32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

CM हेमंत से मिले ये मशहूर फुटबॉलर, झारखंड में खेलों को नई उड़ान देने पर हुई चर्चा….

राँची : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, आधुनिक कोचिंग और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के लिए भी विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके। मौका था भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया से मुलाकात का। वाइचुंग भूटिया शनिवार को CM हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के दरम्यान झारखंड में खेल, खासकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मौके पर भूटिया ने मुख्यमंत्री को अपने सुझाव देते हुए कहा कि झारखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से राज्य के युवाओं की खेल प्रतिभा और अधिक निखरेगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भूटिया का स्वागत करते हुए कहा कि फुटबॉल झारखंड की युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय खेल है। राज्य सरकार इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव और मार्गदर्शन झारखंड के खिलाड़ियों को नई दिशा देगा और उनका मनोबल बढ़ाएगा। इस मौके पर यूनाइटेड नेशन एक्टिविस्ट बाबुल कुमार बोरो और राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन भी मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular