30.3 C
Jharkhand
Wednesday, June 24, 2026

7 साल बाद चीन की धरती पर PM मोदी ने रखा कदम तो लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत….

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा खत्म कर चीन के तियानजिन पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सात साल बाद जब पीएम मोदी ने चीन की धरती पर कदम रखा तो उनके लिए रेड कार्पेट बिछाई गई और पारंपरिक नृत्य किया गया।

एअरपोर्ट पर उनका नृत्य और संगीत के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष चीन के तियानजिन स्थित एक होटल में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियां की गईं। ये कलाकार चीनी नागरिक थे, जो सालों से भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य सीख रहे हैं।

होटल में किया गया गर्मजोशी के साथ स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का तियानजिन के होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चीन में रहे भारतीय लोगों ने उनसे मुलाकात की और हाथ भी मिलाया। प्रवासी भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए भी लगाए। इस दौरान पीएम मोदी इन लोगों से बातचीत भी करते दिखे।

चीन पहुंचन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “चीन के तियानजिन पहुंच गया हूं। एससीओ शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।”

2018 के बाद पीएम मोदी पहली बार पहुंचे चीन

पीएम मोदी आखिरी बार 2018 में चीन पहुंचे थे। इस बार वह मुख्य रूप से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तियानजिन पहुंचे हैं। ये सम्मेलन 31 अगस्त से 01 सितंबर तक चलेगा, जहां वह राष्ट्रपति शीन चिनफिंग के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी होगी।

spot_img
Video thumbnail
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एसएसएलएनटी महाविद्यालय की छात्राओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
04:55
Video thumbnail
लखनऊ अ'ग्निकांड के बाद जागी धनबाद जिला प्रशासन,कई कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद चार को किया सील..!
03:46
Video thumbnail
झरिया के सत्यनारायण मंदिर में चोरी, खिड़की तोड़ पीतल के बर्तन और 3 सीलिंग फैन ले उड़े चोर..!
01:45
Video thumbnail
धनबाद:इस प्रखंड में 300 वर्ष पुराने श्री जगरनाथ मंदिर में 60 वर्षों के बाद निकलेगी भव्य रथ यात्रा!
01:59
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है।
00:50
Video thumbnail
छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर SDM का शिकंजा, धनबाद के कई कोचिंग संस्थान बंद
00:50
Video thumbnail
इस रश्म को आपके यहाँ क्या कहते हैं..कमेंट कर के बताएं..!
00:35
Video thumbnail
धनबाद:छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़,कई कोचिंग पर SDM की कार्रवाई,आकाश,महिंद्रा विद्यापीठ,अड्डा सील..!
04:47
Video thumbnail
धनबाद में भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां।
05:28
Video thumbnail
गुरु जी को पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए सम्मान की बात,भारत रत्न मिलती तो अधिक खुशी होती:रफान अंसारी
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!