25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पहली फिल्म से भी ज्यादा खौफनाक ‘वश लेवल 2’ का क्लाईमैक्स….

हॉरर एक ऐसा जॉनर है जिसे कुछ लोग इसलिए नहीं देखते क्योंकि उन्हें डर लगता है कि उनकी रातों की नींद उड़ जाएगी। लेकिन रोमांटिक, एक्शन और क्राइम जॉनर के मुकाबले बहुत से लोगों को हॉरर जॉनर ज्यादा पसंद आता है। यही कारण है कि जब भी कोई हॉरर मूवी या सीरीज रिलीज होती है तो वह छा जाती है। कई यूजर्स ने इसे ‘The Conjuring’ से भी ज्यादा डरावनी बताया है। हाल ही में ‘वश लेवल 2’ (Vash Level 2) सिनेमाघरों में आई और इसने दर्शकों को डराकर रख दिया है।

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म

बता दें कि आपको अजय देवगन और आर माधवन की शैतान तो याद ही होगी। यह फिल्म गुजराती फिल्म वश का रीमेक थी, अब वश लेवल 2 थिएटर्स में 27 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। क्रिटीक्स और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। ‘Vash Level 2’, जो 2025 में रिलीज हुई है, सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। Janki Bodiwala और Hitu Kamar जैसे कई कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। जहां पहले भाग को भी लोगों ने सराहा था, वहीं ‘Vash Level 2’ को भी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।

फिल्म की कहानी

‘वश लेवल 2’ की कहानी पहली फिल्म के 12 साल बाद शुरू होती है। अथर्व किसी तरह अपनी बेटी आर्या को काले जादूगर प्रताप के जाल से तो बचा लेता है, लेकिन आर्या पूरी तरह ठीक नहीं हो पाती और कोमा में चली जाती है। उधर, अथर्व भी अपनी पत्नी और बेटे को खोने के गम से उबर नहीं पाता और अपनी बेटी की देखभाल में भावनात्मक रूप से उलझा रहता है। इसी बीच एक और नया जादूगर आकर हालात और बिगाड़ देता है, जो इस बार कई स्कूली लड़कियों को अपने वश में कर लेता है। ये कहानी डर को चरम सीमा पर ले जाती है, और इसका हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला और दहशत भरा है, ये कहानी इनके इर्द-गिर्द घुमती है।

गुजराती वर्जन

बता दें कि मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Filmibeat की रिपोर्ट के अनुसार ‘Vash Level 2’ भी ShemarooMe पर ही स्ट्रीम होगी और फिल्म के सिनेमाघरों में छह हफ्ते पूरे होने के बाद इसे OTT पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही Sacnilk वेबसाइट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें गुजराती वर्जन से 85 लाख रुपये और हिंदी रिलीज से 45 लाख रुपये शामिल हैं। दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 1 करोड़ रुपये और कमाए। इस तरह फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 2.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular