जमुआ: जमुआ प्रखंड अंतर्गत जमुआ चौक पर आज पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर उतरे और लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार एव इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने किया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखना है।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बड़े संख्या में उपस्थित रहे इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है






















