32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

सिंदरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत…

सिंदरी: सिंदरी थाना क्षेत्र के मनोहर टांड़ मल्लिक बस्ती में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दोनों युवक बारिश से बचने के लिए एक नवनिर्मित हनुमान मंदिर में शरण लिए हुए थे।

बिजली पास के पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में उत्तम मल्लिक उर्फ झंटू मल्लिक (26 वर्ष) और रोहित महतो (17 वर्ष) आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें पहले सिंदरी के डॉक्टर सी. जी. साहा के पास ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना स्थल पर पेड़ पूरी तरह झुलस गया है, वहीं मंदिर को भी क्षति पहुँची है। मृतकों में उत्तम मल्लिक, रंजीत मल्लिक का पुत्र और विवाहित था, जबकि रोहित महतो, लगन महतो का पुत्र और अविवाहित था। दोनों ही परिवार दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे।

घटना की सूचना पर सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और दोनों परिवारों की हालत अत्यंत शोकपूर्ण है।

 

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular