23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

7000 लोगों पर 107, 81 के खिलाफ CCA और 100 की संपत्ति होगी जब्त…

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गयी है। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 7000 से अधिक लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, 81 से अधिक लोगों पर CCA (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें शराब कारोबारियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की संख्या सबसे अधिक है।SSP ने तमाम थानेदारों को दिये निर्देश

SSP ने तमाम थानेदारों को दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर SSP सुशील कुमार ने हाल ही में समीक्षा बैठक की। इसमें तमाम थानेदारों को चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के वास्ते विशेष रणनीति पर अमल करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि हर थाना अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों की सूची तैयार करे, जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं, और उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

100 से अधिक बदमाशों की संपत्ति होगी जब्त

पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। अब तक 100 से अधिक बदमाशों और शराब माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर जल्द कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी अवांछनीय तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

खंगाले जा रहे पुराने रिकॉर्ड

SSP सुशील कुमार ने बताया कि विभिन्न थानों से पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों और शराब कारोबारियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके। इसके लिए सभी संदिग्धों पर सीसीए के तहत प्रस्ताव जल्द ही वरीय अधिकारियों को भेजे जाएंगे।

चुनाव के लिए सख्त निगरानी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि चुनाव को लेकर जिलेभर में निगरानी और कड़ी कर दी गई है। गड़बड़ी फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। चुनाव में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular