30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बीसीसीएल की माँ अम्बे आउटसोर्सिंग परियोजना में बड़ा हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 4 शव बरामद…

धनबाद :बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) के एरिया 04 अंतर्गत संचालित माँ अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी की ओपन कास्ट परियोजना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ओवरबर्डन (OB) स्लाइड होने के कारण मजदूरों से भरी एक सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन में छह मजदूर सवार थे, जो खदान में पानी से भरे क्षेत्र में गिर गए।

घटना के तुरंत बाद से ही NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। शुक्रवार को तीन शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि शनिवार को एक और शव को कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। अब तक कुल 4 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकी मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।

स्थानीय जनता में आक्रोश

इस दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय जनता में बीसीसीएल और ठेका कंपनी के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लोगों ने प्रबंधन से जवाबदेही तय करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

प्रशासन और प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल

घटना को लेकर अब तक न तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। हादसे के 24 घंटे बाद भी पर्याप्त संसाधन और प्रभावी बचाव प्रयासों की कमी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अभी भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

NDRF, स्थानीय प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त टीम द्वारा राहत कार्य अब भी जारी है। खाई की गहराई, पानी और कीचड़ से भरे इलाके तथा खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार दिक्कतें आ रही हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular