27.4 C
Jharkhand
Saturday, July 11, 2026

कुड़मी समुदाय के संबंध में अनुचित एवं असत्यापित बयान देने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई…

गुमला: यह आदेश द्वारा सूचित किया जाता है कि हमारी पार्टी का मूल उद्देश्य समस्त समाज, जाति, धर्म, संप्रदाय एवं लिंग के लोगों के सम्मान, समानता तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना है। पार्टी के संविधान और नीति में यह स्पष्ट रूप से निहित है कि कोई भी कार्य, वक्तव्य अथवा व्यवहार जो सामाजिक सौहार्द्र एवं एकता को बाधित करता हो, वह पूर्णतः अस्वीकार्य है।

हाल ही में विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया माध्यमों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्वारा कुड़मी समुदाय के संबंध में असत्य, भ्रामक एवं अनुचित बयान दिए गए हैं। आपके इन वक्तव्यों से समाज में गलतफहमी, वैमनस्य एवं विभाजनकारी वातावरण उत्पन्न हुआ है, जिससे न केवल पार्टी की छवि को गहरी क्षति पहुँची है, बल्कि हमारे आदर्शों और उद्देश्यों का भी उल्लंघन हुआ है।

आपका यह आचरण पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा अनुशासन के प्रतिकूल पाया गया है। अनुशासन समिति द्वारा की गई विस्तृत समीक्षा एवं संस्तुति के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि:

  • आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों एवं जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त, आगामी छह (06) वर्षों तक पार्टी की किसी भी गतिविधि, पद या दायित्व में आपकी भागीदारी पूर्णतः प्रतिबंधित की जाती है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

spot_img
Video thumbnail
सड़क नही थी तो चार किलो मीटर तक प्रसूता को खाट की पालकी बना पहुंचाया अस्पताल,डीसी ने लिया संज्ञान..!
02:50
Video thumbnail
सांसद विधायक को धमकी मामले में बोलें SSP,जांच जारी बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा,
03:27
Video thumbnail
नीरज हाजरा की ह'त्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया भिखोडीह -गिरीडीह मुख्यमार्ग को किया जाम,काफी मान
02:18
Video thumbnail
प्रभावी अनुसंधान एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय के उद्देश्य से ASI को BNS की दी गयी प्रशिक्षण..!
02:34
Video thumbnail
लायंस क्लब गोविंदपुर ने खोला मार्शल आर्ट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट,निःशुल्क आत्मरक्षा सिखेगीं बेटियां..!
02:27
Video thumbnail
ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर लाखों के गहने के साथ CCTV और DVR भी चुरा ले गए चोर,थाने में मामला दर्ज!
01:08
Video thumbnail
अधूरे नाला निर्माण से नाराज लोगों ने नागरिक समिति गोविंदपुर के बैनर तले दिया धरना..!
04:41
Video thumbnail
मटकुरिया गोलीकांड में आया कोर्ट का फैसला,सभी आरोपियों को तीन साल की सजा,अंतरिम राहत भी..!
05:37
Video thumbnail
ECL की संपत्ति भगवान भरोसे या कैमरे के भरोसे.. सुरक्षा के नाम पर हो रहा है मजाक कैसे देखें..!
01:52
Video thumbnail
गोविंदपुर : उत्पाद विभाग का उत्पात,किराया मांग रहे सीनियर सिटीजन लैंडलॉर्ड ने लगाया बदसलूकी का आरोप!
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular