धनबाद: बाघमारा के राजगंज थाना अंतर्गत चाली बंगला में भारत पेट्रोलियम के डी बी डी पेट्रोल पम्प पर तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने गोली चलाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया.
पेट्रोल पम्प के मैनेजर शम्भू प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पल्सर बाइक से तीन नकाबपोश अपराधी आये और उसमे से एक ने गोली चलाई. जो दरवाजा और खिड़की में लगा. गोली चलाने के बाद सभी अपराधी भाग गए.
घटना की सुचना पाकर राजगंज थाना पुलिस के साथ ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे और पूछताछ की.
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि दो राउंड गोली चलने का सबूत मिला है. अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी बिंदु पर जाँच कर रहे. पूर्व में किसी प्रकार का धमकी की शिकायत प्राप्त नही हुई है. अपराधी के पकडे जाने के बाद ही गोली चलाने के कारण का पता चलेगा.






















