25.3 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

रूस के अलावा कौन-कौन से देश बना रहे कैंसर वैक्सीन…

कैंसर आज के समय में इंसानों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है. पहले यह बड़े उम्र के लोगों में ज्यादा होता था, लेकिन आज कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में हैं. अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो स्त्री से लेकर पुरुष तक हर कोई कैंसर से परेशान है. इसके अलावा इसके इलाज में काफी खर्च आता है जो आम इंसान कभी-कभी उतना दे नहीं पाता और इसके चलते हर साल बड़ी संख्या में इससे लोगों की मौत हो जाती है. अब इसी बीमारी को काउंटर करने के लिए रूस ने वैक्सीन का निर्माण किया है. यह वैक्सीन अगर इंसानों पर पूरी तरह सफल होती है, तो यह मानव सभ्यता के सबसे महान खोजों में से एक होने वाली है. अभी तक mRNA बेस्ड वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ ने प्री-क्लिनिकल ट्रायल्स में 100 प्रतिशत तक प्रभावशील और सुरक्षित दिखी है. इस वैक्सीन को रूस के नेशनल मेडिकल रिसर्च रेडियोलॉजी सेंटर और रूस के ही एकेडमी ऑफ साइंस के एंगेलहार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी ने साथ मिलकर तैयार किया है.

48 वॉलंटियर्स के साथ ट्रायल

इस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल 48 वॉलंटियर्स के साथ हुआ है, जिसकी घोषणा सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF 2025) में 18 से 21 जून के दौरान की गई थी. ट्रायल के बाद फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि अब यह वैक्सीन क्लिनिकल यूज के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक mRNA बेस्ड वैक्सीन है, जिसे हर इंसान के RNA के आधार पर खासतौर पर तैयार किया जाएगा. रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि वैक्सीन इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है, ताकि वह कैंसर के सेल्स को खत्म करने में मददगार हो. इसका पहला वैरियंट कोलोरेक्टल कैंसर के लिए तैयार किया गया है, वहीं आने वाले बाकी वैरियंट ग्लियोब्लास्टोमा और मेलेनोमा के लिए हो सकते हैं.

कब तक लोगों को मिल सकती है?

अब ट्रायल के बाद वैक्सीन को रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार है. एक बार जैसे इसे मंजूरी मिल जाती है, उसके बाद इसे लोगों के लिए उपल्ब्ध करवा दिया जाएगा. इसी के साथ ही यह एंटरोमिक्स दुनिया की पहली mRNA कैंसर वैक्सीन के तौर पर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लेगी. इससे न सिर्फ रूस बल्कि दुनिया के लाखों लोगों को एक उम्मीद है जो कैंसर से जंग लड़ रहे हैं. यह मेडिकल साइंस के क्षेत्र में किसी महान उपलब्धि से कम नहीं होने वाली है.

दुनिया के किन देशों में बन रही कैंसर की वैक्सीन?

अमेरिका

रूस के अलावा अगर किसी देश का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आएगा तो वह है अमेरिका. अमेरिका में कैंसर वैक्सीनेशन के क्षेत्र में सबसे अधिक शोध हो रहा है. नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) और अन्य प्रमुख संस्थान mRNA आधारित कैंसर वैक्सीनेशन पर काम कर रहे हैं. माउंट सिनाई मेडिकल सेंटर ने PGV001 नामक व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन का Phase 1 ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है, जो तमाम तरह के कैंसरों के खिलाफ मजबूत इम्यून प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है.

चीन

चीन में भी कैंसर वैक्सीनेशन के लिए कई क्लिनिकल ट्रायल्स चल रहे हैं. हालांकि, इन ट्रायल्स की संख्या अमेरिका की तुलना में कम है, फिर भी चीन ने कुछ कैंसर प्रकारों के लिए वैक्सीनेशन विकसित किया है. उदाहरण के लिए, सर्वाइकल कैंसर के लिए कुछ वैक्सीनेशन स्वीकृत किए गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में भी कैंसर वैक्सीनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध हो रहा है. क्रिस ओ’ब्रायन लाइफहाउस में स्थापित “Richard Scolyer Chair in Brain Cancer Research” नामक पहल के माध्यम से ब्रेन कैंसर के लिए इम्यूनोथेरेपी पर शोध किया जा रहा है. अगर यह रिसर्च सफल रहता है तो ब्रेन कैंसर की फील्ड में यह एक महान खोज होगी.

फ्रांस

फ्रांस की बायोटेक कंपनी Transgene ने TG4050 नामक व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन विकसित की है, जो हेड और नेक कैंसर के इलाज में Phase I/II ट्रायल्स में है और तीसरे फेज के लिए मंजूरी दे दी गई है. यह वैक्सीन मरीज के व्यक्तिगत ट्यूमर के आधार पर तैयार की जाती है.

spot_img
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular