धनबाद: धनबाद लॉ कॉलेज परिसर आज उस वक्त अराजकता का माहौल कायम हो गया जब छात्रों के दो गुट के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी।घटना में कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए, प्राचार्य के साथ भी धक्का मुक्की हुई है ।
जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और कॉलेज छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर हुए विवाद का समझौता करने के लिए कॉलेज बुलाया गया था, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी दोनों पक्षों के छात्र-छात्राएं के साथ प्राचार्य भी घायल हुए हैं। मारपीट की घटना के बाद कॉलेज परिसर का माहौल गर्म हो गया। छात्रों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर समझौता करने के लिए कॉलेज बुलाया गया था, लेकिन बात बिगड़ गई। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल ने घटना की लिखित शिकायत धनबाद थाना में दी है । और भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना न हो इसको लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही है ।






















