बाघमारा(DHANBAD): बाघमारा के माथाबाँध फुटबॉल ग्राउंड में आदिशक्ति क्लब डुमरा कि ओर से एक दिवसीय सदभावना फुटबॉल टूनामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि बाघमारा थाना के थाना प्रभारी अजीत कुमार उपस्थित हुये।रंजीत हरी ने थाना प्रभारी को बुके देकर टूनामेंट में स्वागत किया।
वही मौके पर बरोरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव, पंचायत समिति प्रतिनिधि आजाद कुम्हार,डुमरा दक्षिण के पंचायत समिति सदस्य रंजीत हरी,विजय शर्मा,चन्दन मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित हुये।
टूनामेंट का शुभारम्भ थाना प्रभारी ने फुटबॉल को किक लगाकर किया गया।
इस टूनामेंट में कुल तीन टीमों ने भाग लिया है।
विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा।
वही डुमरा दक्षिण के पंचायत समिति सदस्य रंजीत हरी ने बताया कि फुटबॉल खेल के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिये इस टूनामेंट का आयोजन किया गया है। इसमें नये और पुराने खिलाड़ी भाग लिये है।






















