26.5 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

डीएमएफटी योजना अंतर्गत भीमकनाली में पथ निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास, प्राक्कलन राशि व नाम न होने पर जिला परिषद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी…

 

बाघमारा: बाघमारा के भीमकनाली में डीएमएफटी योजना के तहत पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया।

हालांकि, शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान न तो शिलापट पर प्राक्कलन राशि अंकित थी और न ही जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह का नाम। इसको लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों पर दूरभाष के माध्यम से कड़ी नाराजगी जताई।

शारदा सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि डीएमएफटी फंड से स्वीकृत किसी भी योजना को ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना न तो पारित किया जा सकता है और न ही उसका क्रियान्वयन किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शिलान्यास कार्यक्रम की जानकारी ना तो स्थानीय प्रमुख को थी, ना ही मुखिया, पंचायत समिति सदस्य या वार्ड प्रतिनिधियों को।

शिलापट पर राशि का उल्लेख न होना, ठेकेदारों की मनमानी और विभाग की अनदेखी को दर्शाता है — ऐसा जिला परिषद अध्यक्ष का आरोप है।

वहीं, इस मुद्दे पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे, और ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular