25.3 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

गिरिडीह में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पंचायत मुखिया पर लगाए गंभीर आरोप…

गिरिडीह: जिले में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय पत्रकार नवीन कुमार, जो बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिजलीबथान गांव के निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि मधवाडीह पंचायत के मुखिया मोहम्मद सिद्दीक़ अंसारी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

IMG 20250913 WA0082

प्रदूषित पानी पर रिपोर्टिंग बनी कारण

पत्रकार नवीन कुमार के अनुसार, 7 सितंबर 2025 को उन्होंने खंडोली डैम के प्रदूषित पानी और उससे जुड़ी पर्यावरणीय समस्याओं पर एक न्यूज़ रिपोर्टिंग की थी। इस कवरेज के दौरान उन्होंने मौके से तथ्य एकत्र किए और संबंधित प्लांट संचालक का बयान भी लिया।

रिपोर्ट के प्रकाशित होते ही पंचायत मुखिया ने नवीन पर आरोप लगाया कि उन्होंने कथित रूप से गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर उन्हें “उठवा लेने” की धमकी दी थी।

नवीन कुमार ने इन आरोपों को सिरे से निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि:

“मैंने सिर्फ पत्रकार धर्म निभाया है। सच्चाई को उजागर किया है। लेकिन अब मेरे ऊपर ही झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम और डराया जा रहा है।“

लगातार मिल रही धमकियां, सुरक्षा को खतरा

पत्रकार का दावा है कि रिपोर्ट प्रसारित होने के बाद से उन्हें फोन कॉल और अन्य माध्यमों से धमकियाँ मिल रही हैं। धमकियों में कहा गया है कि अगर उन्होंने ऐसी रिपोर्टिंग जारी रखी तो उन्हें “जान से मार दिया जाएगा या उठा लिया जाएगा”।

नवीन कुमार का कहना है:

“मेरी जान को खतरा है। अगर मेरे साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंचायत मुखिया मोहम्मद सिद्दीक़ अंसारी की होगी।“

मांग: पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन

इस घटना के बाद गिरिडीह के पत्रकार समुदाय में भी आक्रोश और चिंता व्याप्त है। स्थानीय मीडिया संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि:

  • इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए
  • पत्रकार नवीन कुमार को सुरक्षा प्रदान की जाए
  • जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही धमकी और दबाव की राजनीति पर सख्त कार्रवाई हो

spot_img
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular