31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

वरिष्ठ आईएएस अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के नए सचिव, झारखंड से गहरा नाता…

नई दिल्ली: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दे दी है। उन्हें केंद्र सरकार के सचिव पद और वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। यह नियुक्ति तीन वर्षों के अनुबंध के आधार पर की गई है, जिसकी अवधि कार्यभार संभालने की तारीख से मानी जाएगी।

कौन हैं अमित खरे?

अमित खरे 1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अपने लंबे प्रशासनिक जीवन में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण सचिव, शिक्षा सचिव और यहां तक कि प्रधानमंत्री के सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्हें नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के क्रियान्वयन में उनके प्रमुख योगदान के लिए जाना जाता है। उनकी छवि एक ईमानदार, सख्त और नीतिगत रूप से स्पष्ट अधिकारी की रही है।

झारखंड से विशेष जुड़ाव

अमित खरे का झारखंड से गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने रांची समेत राज्य के कई जिलों में प्रशासनिक सेवाएं दी हैं। झारखंड राज्य गठन के शुरुआती दौर में भी वे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मज़बूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular