19.2 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

Bobby Deol Film: लद्दाख में 2-2 दिग्गज,आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी को मिला बॉबी देओल का साथ,अब होगा असली ‘दंगल’!…

लद्दाख में सलमान खान 3 हफ्ते के टाइट शेड्यूल के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग कर रहे हैं. लेकिन लद्दाख में सिर्फ सलमान और उनकी टीम ही मौजूद नहीं है, बल्कि Bobby Deol भी वहां चुपचाप बड़े धमाके की तैयारी कर रहे हैं. यू तो बॉबी का जलवा लगातार फिल्मों में देखने को मिल रहा है और उनके पास बड़े-बड़े बजट की फिल्में भी मौजूद हैं. लेकिन अब बॉबी 2000 करोड़ की फिल्म दे चुकीं एक्ट्रेस और आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी के साथ लद्दाख में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म का अभी तक टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है. लेकिन ‘द रॉयल्स’ और ‘द नाइट मैनेजर’ जैसी पिक्चर को डायरेक्ट कर चुकीं प्रियंका घोष बॉबी की फिल्म की डायरेक्टर हैं।

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि ‘दंगल’ की फातिमा सना शेख हैं. बॉबी के साथ फातिमा लद्दाख की खूबसूरत लोकेशन पर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंमेंट होनी बाकी है. अपने बिजी शेड्यूल के बीच ‘दंगल’ एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया पर अपनी वर्क ट्रिप डायरी की झलकियां शेयर करती रही हैं।

लद्दाख से फातिमा ने शेयर की तस्वीरें
लद्दाख में बिताए गए समय की एक हाइलाइट बात यह थी कि उन्हें बहुत समय बाद बुलेट बाइक मिली थी, और उन्होंने इस एक्सपीरियंस को मजेदार बताया. अपनी फिल्म धक-धक के लिए मोटरसाइकिल चलाने के सालों बाद, फातिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी और घबराहट का इज़हार किया. उन्होंने बाइक के साथ पोज़ देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जबकि आखिरी पोस्ट में फातिमा का एक वीडियो है जिसमें वह बाइक की सवारी का आनंद लेती दिख रही हैं.

पोस्ट शेयर करते हुए फातिमा ने कैप्शन में लिखा, “सदियों बाद बाइक पर वापस! आखिरी बार पहाड़ों में धक-धक के दौरान बाइक चलाई थी, और लगभग भूल ही गई थी कि वहां कितना सुकून मिलता है. सूर्यास्त का पीछा किया, दो बार चूक गई. वापस मुड़ते-मुड़ते रात हो गई. और रात में बाइक चलाना ज़्यादा समझदारी भरा नहीं था, खासकर जब तुम कॉन्फिडेंट राइडर न हो ।

फातिमा ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
उन्होंने आगे कहा, “ठंडी उंगलियां, चकाचौंध कर देने वाली किरणें, बड़े-बड़े ट्रक, लगभग कोई रोड लाइट नहीं. सब मिला के थोड़ा नर्वस करने वाला था. फिर भी, सुरक्षित घर पहुंच गई और बहुत मज़ा आया.” फातिमा के इस पोस्ट पर फैन्स के लगातार कमेंट आ रहे हैं. लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “तुम कमाल की लड़की हो.” एक अन्य ने कमेंट किया, “बहुत स्टाइलिश लग रही हो”

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular