21.7 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

नीतीश सरकार मुफ्त में सीखा रही यह दो कोर्स, रहना-खाना भी फ्री…

पटना : युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बिहार सरकार ने एक नया कदम उठाया है। राज्य का उद्योग विभाग युवाओं के लिए नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत दो कोर्स—स्मार्टफोन रिपेयरिंग और सोलर-एलईडी असेंबली—के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

रहना-खाना फ्री, सिर्फ 1000 रुपये जमा
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि दोनों कोर्स पूरी तरह मुफ्त हैं। प्रशिक्षण के साथ रहने और खाने की सुविधा भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। नामांकन के समय उम्मीदवारों को 1,000 रुपये बतौर कौशन मनी जमा करनी होगी, जिसे कोर्स पूरा करने पर लौटा दिया जाएगा।

स्मार्टफोन रिपेयरिंग कोर्स
यह कोर्स 330 घंटे का होगा। इसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं 8वीं पास छात्र भी पात्र होंगे, अगर उनके पास 3 साल का अनुभव है। इसके अलावा NSQF लेवल-2 धारक जिनके पास डेढ़ साल का अनुभव है, उन्हें भी मौका मिलेगा।

निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण अवसर!

उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के अंतर्गत Repair & Maintenance Assistant (Smartphones) का पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

अभी पंजीकरण करें:
https://t.co/AytqyEiLIg

अधिक जानकारी हेतु:… pic.twitter.com/qFT1ZwpI7u

— Department of Industries, Bihar (@IndustriesBihar) September 16, 2025

सोलर-एलईडी असेंबली कोर्स
यह कोर्स भी 330 घंटे का है। इसमें प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। हालांकि 8वीं पास उम्मीदवार जिनके पास 3 साल का अनुभव या 2 साल का NTC है, वे भी पात्र होंगे। इसके अलावा NSQF लेवल-2 के साथ डेढ़ साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

बिहार सरकार लेकर आई है सुनहरा मौका!

उद्योग विभाग, बिहार सरकार, NIELIT Patna के माध्यम से नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है

Product Assembly Assistant (Solar-LED) कोर्स के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आज से शुरू।

अभी पंजीकरण करें:https://t.co/AytqyEiLIg

अधिक… pic.twitter.com/gNqIOMDrOn

— Department of Industries, Bihar (@IndustriesBihar) September 16, 2025

कैसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी nielitpatnaonline.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

रोजगार का नया रास्ता
तकनीकी क्षेत्र में यह पहल युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का नया अवसर लेकर आई है। स्मार्टफोन रिपेयरिंग और सोलर-एलईडी असेंबली जैसे सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं और इसमें नौकरी के साथ-साथ अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की भी संभावना है।

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular