25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

मस्तिचक में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा आई सेंटर, 1000 बेड के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सामुदायिक केंद्र का भूमि-पूजन सम्पन्न…

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शिलान्यास, मार्च 2027 तक होगा निर्माण पूर्ण.

IMG 20250920 WA0041

छपरा:सारण जिले के मस्तीचक में स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के 1000 बेड वाले नए सामुदायिक केंद्र की नींव आज शनिवार को रखी गई। यह अस्पताल विश्व का सबसे बड़ा आई केयर सेंटर बनने जा रहा है। भूमि-पूजन समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर को गायत्री परिवार की माता भगवती देवी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। भूमि पूजन स्थल पर सम्राट चौधरी ने पट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

3 लाख सर्जरी प्रतिवर्ष की क्षमता

यह विशाल आई केयर सेंटर शंकरा आई फाउंडेशन, यूएसए के सहयोग से बन रहा है। इस अस्पताल की सर्जरी क्षमता 3 लाख प्रति वर्ष होगी। अस्पताल में 19 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 50 आई एग्जामिनेशन रूम होंगे, और यहां सभी सर्जरी निःशुल्क की जाएंगी।

वर्तमान में कार्यरत 500 बेड के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल को सुपर स्पेशियलिटी आई केयर सेंटर में परिवर्तित किया जाएगा, और ओपीडी क्षमता को 700 से बढ़ाकर 1200 प्रतिदिन किया जाएगा।

अखंड ज्योति नेटवर्क का विस्तार

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सह-संस्थापक एवं सीईओ मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि भविष्य में भोजपुर और भागलपुर में 50-50 हजार सालाना सर्जरी क्षमता वाले नए अस्पताल खोले जाएंगे। इसके अलावा पूर्णिया, समस्तीपुर और उत्तर प्रदेश के बलिया में मौजूदा इकाइयों का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की कुल सर्जरी क्षमता 5 लाख प्रतिवर्ष से अधिक हो जाएगी।

राजनीतिक और प्रशासनिक सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार जैसे राज्य में अखंड ज्योति का यह प्रयास अद्वितीय है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से अस्पताल के विस्तार के लिए भूमि मुहैया कराने की घोषणा भी की।

उन्होंने जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित एक बच्ची तान्या को सफल सर्जरी के बाद दवा किट भेंट की, जो संस्था द्वारा निःशुल्क की गई थी।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि तालाब के मंदिर के एक कमरे से शुरू हुआ यह अस्पताल आज एक वैश्विक स्तर का आई केयर सेंटर बन चुका है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और दृष्टिकोण

शंकरा आई फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी राधाकृष्णन सुंदर ने कहा कि उनकी संस्था भारत में अंधापन दूर करने हेतु 60 हजार डोनरों के सहयोग से कार्य कर रही है।

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंथा नागेश्वरन ने इसे “विकसित भारत के लिए आवश्यक आधार” बताया, जबकि सिंगापुर के वरिष्ठ सलाहकार जयेश पारेख ने “फुटबॉल टू आईबॉल” कार्यक्रम को संस्था की पहचान बताया।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:अखंड ज्योति के ट्रस्टी अतुल कुमार,एडवाइजरी बोर्ड चेयरमैन रविकांत, क्लिनिकल एडवाइजरी बोर्ड चेयरमैन डॉ. राजवर्द्धन आजाद, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत पोद्दार, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष पटवारी, महामंत्री पशुपतिनाथ पांडेय, मुकेश जैन, एन.के. ठाकुर, पद्मश्री बिमल जैन आदि.

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular