27.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

शारदीय नवरात्र : महालया आज, कल से शुरू होगी मां दुर्गा की आराधना, 2 अक्टूबर को विजयादशमी….

धनबाद : शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र इस बार रविवार को महालया के साथ आरंभ हो रहा है। मां दुर्गा के धरती पर आगमन की मान्यता से जुड़ा यह दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सोमवार, 22 सितंबर को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ नवरात्र की विधिवत शुरुआत होगी और प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

नवरात्र का यह पर्व 2 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न होगा।

महालया : पितृ तर्पण और देवी आगमन का दिन

महालया को सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। यह दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण का दिन है और साथ ही यह माना जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा कैलाश से धरती पर प्रस्थान करती हैं। रेडियो पर प्रसारित महालया की पारंपरिक कथाओं और गीतों को सुनने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उत्सुक रहते हैं।

कलश स्थापना : शुभ मुहूर्त

  • कलश स्थापना का शुभ समय: सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त (वैकल्पिक): 11:49 बजे से 12:38 बजे

इस अवधि में पूजा स्थलों, घरों और मंदिरों में कलश स्थापित कर विधिवत घटस्थापना की जाएगी। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती, रामचरितमानस, सुंदरकांड आदि का पाठ शुरू होगा।

मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका संदेश

दिनदेवी स्वरूपविशेषता / संदेश
1शैलपुत्रीआत्मसम्मान और आत्मबल
2ब्रह्मचारिणीतप, संयम और साधना
3चन्द्रघण्टाप्रसन्नता और साहस
4कूष्माण्डासृजन और स्त्री का महत्व
5स्कंदमाताज्ञान की अधिकारी स्त्री
6कात्यायनीबेटी का महत्व
7कालरात्रिस्त्री की अपार शक्ति
8महागौरीसंयम और शुद्धता
9सिद्धिदात्रीसिद्धियों की दात्री

धनबाद में दुर्गा पूजा की धूम

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। पूजन सामग्रियों की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। मिट्टी के कलश, नारियल, चुनरी, धूप-अगरबत्ती, घी, सिंदूर, सुपारी, जौ, कपूर जैसी वस्तुओं की मांग तेज हो गई है।

व्रतधारियों के लिए कुट्टू, सिंघाड़ा, साबूदाना आदि के भी अच्छे खासे स्टॉक बाजारों में उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि भले ही महंगाई हो, लेकिन भक्त मां की पूजा में कोई कसर नहीं छोड़ते।

spot_img
Video thumbnail
सुनैना किन्नर के आवास पर धूमधाम से मनाई गई कान्हा जी की छठीयारी...#सुनैना_किन्नर #कान्हाजी #कृष्ण
02:34
Video thumbnail
NGT रोक के दौरान अवैध तरीके से हो रहा था बालू का परिवहन,तीन ट्रेक्टर जब्त,MPL OP कर रही कार्रवाई...
01:37
Video thumbnail
कुनैन कुरैशी ने दिलीप ट्रॉफी में जमाया शानदार शतक, धनबाद में DCA ने मनाया जश्न...
02:29
Video thumbnail
‘आशीर्वाद का दीया’अभियान:मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प का होगा आगाज,17 सितंबर को जलेगा दीप...
01:58
Video thumbnail
BBMKU ग्राउंड फ्लोर में बेटियों के शौचालय में ताला,4th फ़्लोर में गंदगी का अंबार,नही होती साफ-सफ़ाई...
00:48
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular