30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

स्कूली ऑटो और अज्ञात ट्रक में भीषण टक्कर स्कूली बच्चे समेत तीन की मौत…

छपरा: सारण जिले में आज एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला और इस दुर्घटना में दो मासूमों और आठों चालक की मौत हो गई. यह हादसा छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर उस समय हुआ जब एक स्कूली ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन मौतें हुई है. वहीं आधा दर्जन बच्चे घायल भी हैं. बताया जा रहा है कि एनएच 722 पर मकेर थाना क्षेत्र के हरनबढा पुरानी पुल के समीप एक स्कूली ऑटो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस दुर्घटना में ऑटो चालक और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.मृतकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनबढा गांव निवासी गुड्डू ठाकुर की छह वर्षीय पुत्री मिष्टी कुमारी और एक अन्य छात्र के साथ ऑटो चालक शामिल हैं. चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घायलों को तत्काल मकेर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर सभी को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन और चालक की जल्द से जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाए. अभी तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. मकर थाना प्रभारी वीरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि घायलों को मेकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जान का इलाज चल रहा है तथा तीन मृतक को जिसमें दो बच्चे हैं और एक टेंपो ड्राइवर है उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular