30 C
Jharkhand
Thursday, August 27, 2026

बक्सर-टाटा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी…

जामताड़ा: बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक धुआं निकलने लगा. इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच, कालाझरिया गांव के समीप सोमवार को हुई.

इंजन के बाद तीसरी बोगी से दिखी आग की लपटें
ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगी. जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते ही यात्री डर से बोगियों से कूदने लगे. गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.

अंडर ग्रियर से उठी चिंगारी की वजह से लगी थी आग
ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग की वजह से मची अफरा-तफरी में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
रेलवे स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से से आग पर काबू पा लिया. आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे चक्का के ब्रेक शू (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बतायी जा रही है.

करीब 32 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
ट्रेन 12:10 बजे रुकी थी. 12:42 बजे यहां से ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं.

spot_img
Video thumbnail
धनबाद :धनसार में खुला टोयोटा का नया सर्विस सेंटर, नई एवं अत्याधुनिक खूबियों से लैस Hilux की भी हुई
02:00
Video thumbnail
जयराम महतो के पक्ष में डॉक्टर, एलीट क्लास कर रहा है बात,बता रहे हैं पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल
01:37
Video thumbnail
जयराम के पक्ष में डॉक्टर & एलीट क्लास क्यों कर रहा है बात,बता रहे हैं पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल
02:22
Video thumbnail
सोशल मीडिया पर लाइव आकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन को खूब लगाई लताड़...
01:55
Video thumbnail
26 August 2026
01:45
Video thumbnail
धूमधाम से धनबाद में मनाया गया ईद उल मिलादुन्नबी, विधायक राज सिन्हा भी हुयें शामिल...
03:32
Video thumbnail
जयराम महतो गरीब का बेटा है गरीब के लिये काम करता है इसलिए सब उसके पीछे लग गया है:राजीव ओझा
06:15
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular