28.9 C
Jharkhand
Saturday, June 27, 2026

जिल्लत-जलालत का क्रूर नतीजा है दुमका का डबल म’र्डर…

झारखंड: दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुआं गांव में परिवार के भीतर बढ़ते तनाव और लगातार मिलने वाली जिल्लत-जलालत ने दो जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। इल्जाम है कि घर जमाई राजू सोरेन ने 19 साल की अपनी पत्नी सोना मुर्मू और 70 साल की नानी सास सोना बास्की को मौत के घाट उतार दिया। उसने वार करने के वास्ते उस खूंटे का इस्तेमाल किया, जिससे कभी घर के पालतू जानवरों को बांधा जाता था।

पत्नी और नानी सास के तीखे तानों से था परेशान
हत्याकांड का रा खोलते हुए दुमका पुलिस कप्तान पितांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जांच में सामने आया कि राजू शादी के बाद से ही घर में लगातार ताने और जिल्लत झेल रहा था। पत्नी और नानी सास की तीखे तानों ने उसके दिलो-दिमाग को भयंकर चोट दी थी। घर जमाई होने के बावजूद खुद को दामाद मानने वाला राजू अपने परिवार में लगातार मिलने वाली जिल्लत-जलालत से टूट चुका था।

पत्नी के चाल-चलन पर भी था शक
राजू को शक था कि उसकी पत्नी का चाल-चलन भी ठीक नहीं है। वह बार-बार अपनी पत्नी और नानी सास की हरकतों को व्यक्तिगत अपमान मानता था। इसी गहरे शक और जलालत से तंग होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

वारदात वाले रोज फुटबॉल मैच देखने गया था राजू
वारदात के रोज राजू शाम को गांव में फुटबॉल मैच देखने गया। घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने लगा। इसी दौरान वह गुस्से में उठाकर मवेशी बांधने वाला खूंटा उठाकर पत्नी पर वार करने लगा। पत्नी को नानी बचाने आई तो राजू ने नानी पर भी खूंटे से वार कर दिया और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

खून के धब्बे मिटाने की भी कोशिश की थी राजू ने
हत्या के बाद राजू ने खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की और सरसडंगाल की ओर भाग गया। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और उसे धर दबोचा। पहले तो उसने पुलिस को गुराह करने की कोशिश की, पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और हत्याकांड के पीछे छुपे सारे राज खोल गया।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
मारी गयी 70 साल की सोना बास्की को कोई भी बेटा नहीं था। इस चलते उसने अपनी बेटी और दामाद को घर जमाई बनाकर रखा था। उसके बेटी दामाद को भी कोई बेटी नहीं था, इस कारण नतनी सोना मुर्मू और उसके पति राजू सोरेन को भी अपने ही घर पर घर जमाई बनाकर रख लिया था। सोना की शादी डेढ़ साल पहले राजू सोरेन से हुई थी। शादी के बाद से ही उससे घर का काम-काज कराया जाने लगा था, जिससे वह अपमानित महसूस करता था और इश हत्याकांड को अंजाम दिया।

spot_img
Video thumbnail
26 June 2026
03:45
Video thumbnail
मुहर्रम में मातम: गोविंदपुर में दो बाइक आपस मे टकराई और फिर हो गयी बहुत बड़ी अनहोनी,बुझ गया चिराग...
03:02
Video thumbnail
निरसा:सड़क और गार्ड वॉल निर्माण कार्य मे ग्रामीणों ने की विधायक से भ्रष्टाचार की शिकायत..
03:14
Video thumbnail
भरत तिवारी इनकाउंटर के विरोध में गया जी मे आक्रोश मार्च,दोषियों पर बड़ी कार्रवाई की मांग...!
02:30
Video thumbnail
धनबाद पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी ऑन ड्यूटी,देखिए मुहर्रम पर धनबाद पुलिस की कंट्रोल रूम Live
03:52
Video thumbnail
धनबाद के जालान अस्पताल पर ईलाज में लापरवाही और मरीज की मौ'त के बाद बॉडी नही देने का आरोप..
04:14
Video thumbnail
धनबाद:जालान अस्पताल पर गलत ईलाज करने और मरीज की मौ'त के बाद बॉडी जब्त करने का आरोप..!
00:49
Video thumbnail
रामगढ़:बैंड तासा पार्टी के लोग सवारी गाड़ी से जा रहे थें बिहार,फिर हो गया कुछ ऐसा की पहुंच गयें परलोक
02:52
Video thumbnail
राजगंज में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर
01:52
Video thumbnail
धनबाद में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान बरामद
01:34

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular