26.4 C
Jharkhand
Thursday, August 27, 2026

अस्पताल नव निर्माण भवन का शिलान्यास..विधायक और जिला परिषद अध्यक्ष की संयुक्त पहल…

धनबाद :धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी स्थित गढ़ रघुनाथपुर में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा कराया जाएगा।

शिलान्यास समारोह में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर चिंता जाहिर की।

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि, “पूर्वी टुंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण गरीब और आदिवासी वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।” उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि नए भवन के साथ-साथ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जाए, ताकि आम जनता को चौबीसों घंटे इलाज की सुविधा मिल सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल भवन बनाना पर्याप्त नहीं है — डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की स्थायी बहाली ज़रूरी है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में वास्तविक सुधार हो।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
01:37
Video thumbnail
जयराम के पक्ष में डॉक्टर & एलीट क्लास क्यों कर रहा है बात,बता रहे हैं पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल
02:22
Video thumbnail
सोशल मीडिया पर लाइव आकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन को खूब लगाई लताड़...
01:55
Video thumbnail
26 August 2026
01:45
Video thumbnail
धनबाद
03:32
Video thumbnail
जयराम महतो गरीब का बेटा है गरीब के लिये काम करता है इसलिए सब उसके पीछे लग गया है:राजीव ओझा
06:15
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular