27.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

पैसा के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, मैथन मोड़ बना रणक्षेत्र…

निरसा: निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मैथन मोड में दो पक्ष आपस में पैसा विवाद को लेकर भीड़ गए। जिसमें जमकर लाठी, डंडा एवं पत्थर का उपयोग हुआ। विवाद में दोनों पक्ष से दो-दो लोग घायल हैं। सभी को कुमारधुबी पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया है। करीब 1 घंटे तक मैथन मोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। राहगीर भय से आना-जाना बंद कर दिए। जिस तरह से 1 घंटे तक पत्थरबाजी एवं लाठी चली ऐसा लग रहा था कि कुमारधुबी क्षेत्र में प्रशासन का कोई भय नहीं है। घायल होने के बावजूद दोनों पक्ष रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। करीब 1 घंटे बाद कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को पड़कर ओपी ले आई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मिथलेश यादव ने बताया की पैसे की लेनदेन को लेकर लगभग 8 महीनों से विवाद चला आ रहा है। मांगने पर टालमटोल करते आ रहे है। इसे लेकर कुमारधुबी पुलिस से भी शिकायत की गई थी। आज पैसा मांगे तो गोविन्द यादव, अरुण यादव, रंगीला यादव, विकास यादव, आकाश यादव अन्य 10-15 लोगों के साथ लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें मैं खुद एवं संतोष यादव के सर में चोट आई है।

वही गोविन्द यादव ने बताया की मिथलेश यादव, सोनू यादव, दारा यादव, खटर यादव, बहाल यादव, पंद्रह साथियों के साथ हमला कर दिया। जिसमें मेरे सर एवं अरुण यादव के पैर में चोट लगी है।
पुलिस ने चारो घायलों को फिलहाल इलाज हेतु निरसा स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यु एक्का का कहना है की पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
सुनैना किन्नर के आवास पर धूमधाम से मनाई गई कान्हा जी की छठीयारी...#सुनैना_किन्नर #कान्हाजी #कृष्ण
02:34
Video thumbnail
NGT रोक के दौरान अवैध तरीके से हो रहा था बालू का परिवहन,तीन ट्रेक्टर जब्त,MPL OP कर रही कार्रवाई...
01:37
Video thumbnail
कुनैन कुरैशी ने दिलीप ट्रॉफी में जमाया शानदार शतक, धनबाद में DCA ने मनाया जश्न...
02:29
Video thumbnail
‘आशीर्वाद का दीया’अभियान:मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प का होगा आगाज,17 सितंबर को जलेगा दीप...
01:58
Video thumbnail
BBMKU ग्राउंड फ्लोर में बेटियों के शौचालय में ताला,4th फ़्लोर में गंदगी का अंबार,नही होती साफ-सफ़ाई...
00:48
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular