24.9 C
Jharkhand
Wednesday, April 29, 2026

बड़ी अनहोनी टल गई गढ़वा में…

झारखंड : गढ़वा पुलिस ने एक्टिव अंतर-राज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को धर दबोचा है। यह गैंग बिहार और झारखंड में ज्वेलरी और बैंक लूट की योजना बना रहे थे। गिरोह का मुख्य सरगना धीरज मिश्रा अभी फरार है, लेकिन पुलिस उसकी धर-पकड़ में जुटी है। पकड़े गये बदमाशों के पास से 6 देसी पिस्तौल, 10 जिंदा गोलियां, 2 चाकू, 8 मोबाइल फोन, 2 बाइक और 1 स्कूटी और 15 हजार रुपये कैश बरामद किये हैं।

गढ़वा पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि धीरज मिश्रा का गिरोह गढ़वा में किसी ज्वेलरी दुकान को लूटने की बड़ी योजना बना रहा है। गिरोह का एक सक्रिय सदस्य अजीत कुमार उर्फ छोटू अपने साथियों के साथ गढ़वा पहुंच रहा था। इसके बाद गठित स्पेशल टीम ने टंडया चौक के नजदीक दिन के ढाई बजे दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार संदिग्धों को देखा। जब उन्हें रोका गया, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि वे रूप अलंकार ज्वेलर्स को लूटने जा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके तीन साथी धीरज मिश्रा सहित तिलदाग चौक पर चारपहिया वाहन से आये थे, लेकिन वहां से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों के नाम आनंद कुमार रवि, अनुराग कुमार, दीपक कुमार माझी उर्फ दीपक पासवान, सरोज कुमार, बबी कुमार राम, राजा कुमार (सभी डाल्टनगंज, पलामू निवासी) एवं अजीत कुमार उर्फ छोटू, एवं रितिक नौरंग (गढ़वा निवासी) बताये गये। टीम का नेतृत्व SDPO नीरज कुमार एवं इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी कर रहे थे।

spot_img
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!