34.5 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

हर टूटे दिल में हिम्मत जगाती है नवरात्र…

शरद की ठंडी हवाओं में जब आसमान नीला चादर ओढ़ लेता है और हर गली-हर चौपाल मां की आरती गूंज उठती है, तब लगता है जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। ढोल-नगाड़ों की गूंज, हाथों में चुनरी, और हर दिल में विश्वास, यही है नवरात्रि का जादू। नौ रातें सिर्फ उपवास की नहीं, बल्कि आस्था की यात्रा हैं, अंधकार से प्रकाश की, निराशा से आशा की। गांव की कच्ची गलियों से लेकर महानगर की चमकती सड़कों तक, हर जगह मां दुर्गा की महिमा बिखरने की पूरी तैयारी जोर-शोर से है। कहीं कन्याओं को बुलाकर आरती उतारी जायेगी, तो कहीं गरबा और डांडिया की ताल पर जीवन की थकान मिटेगी। पर असली ताकत उन नौ दिनों की साधना में है, जब हर इंसान अपने भीतर छुपे डर और नकारात्मकता से लड़ता है। मां का हर रूप शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, हमें यह याद दिलाता है कि चाहे संकट कितना भी गहरा हो, सच्ची निष्ठा और साहस से उसे हराया जा सकता है।

नवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास की चिंगारी है, जो हर टूटे दिल में हिम्मत जगाती है। यह वो समय है जब मां से प्रार्थना होती है “हे मां, हमारे जीवन की रातों को अपने प्रकाश से भर दो, हमारे दुखों को अपनी करुणा से हर लो और हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने की शक्ति दो।” जैसे ही नौ दिनों का ये पर्व विजयादशमी में ढलता है, तो लगता है मानो मां दुर्गा हर भक्त के जीवन में विजय का दीप जलाकर विदा हो रही हों। नवरात्रि का आज तिसरा दिन है, यह नवरात्रि आपकी जिंदगी में भी नई ऊर्जा, शक्ति और उम्मीद का दीपक जलाये।

spot_img
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!