22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Lalu Prasad Yadav Gopalganj Visit: गोपालगंज के बरगछिया गांव पहुंचे लालू यादव, एक झलक पाने के लिए उमड़ी समर्थकों की भीड़

Lalu Prasad Yadav Gopalganj Visit: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार की देर शाम अपने पूरे परिवार के साथ गोपालगंज पहुंचे। उचकागांव प्रखंड के बरगछिया गांव में उनके आगमन की खबर फैलते ही इलाके में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। लालू यादव यहां अपने करीबी रिश्तेदार के घर आयोजित एक निजी पारिवारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य भी मौजूद थीं।

करीबी रिश्तेदार के घर आयोजित था निजी समारोह

मिली जानकारी के अनुसार, बरगछिया गांव निवासी और लालू प्रसाद यादव के करीबी रिश्तेदार सुभाष चंद्र यादव के आवास पर पारिवारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचने लगे।

लालू की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

गुरुवार की शाम से ही बरगछिया गांव में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जैसे ही लालू प्रसाद यादव का काफिला गांव में पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में अपने नेता को देखने का उत्साह नजर आया। समर्थकों के उत्साह को देखते हुए लालू प्रसाद यादव अपनी गाड़ी से उतरकर कुछ देर बाहर बैठे। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा उनका हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें: Rohini Acharya Nitish Kumar Statement: रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार को खुला ऑफर, बोलीं- चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला

फूल-मालाओं और नारों से हुआ जोरदार स्वागत

लालू प्रसाद यादव के स्वागत के लिए राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, हथुआ के पूर्व विधायक राजेश सिंह, स्थानीय नेता रूपेश यादव, बशीर मियां, शिवनाथ यादव और राकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही सतर्क

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद रहे। वहीं, लालू प्रसाद यादव के काफिले को एस्कॉर्ट करने की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर नीतू कुमारी को सौंपी गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular