28.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखी चिट्ठी, बोले- शराब घोटाले की हो CBI जांच

राँची : झारखंड का शराब घोटाला अब सिर्फ एक भ्रष्टाचार का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह राज्य की सियासत में भूचाल ला चुका है। इस बहुचर्चित घोटाले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीधे निशाना साधा है और सीबीआई जांच की मांग की है। मरांडी ने अपने पत्र में दावा किया कि इस घोटाले में राज्य को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी योजना में निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे, पूर्व IAS अमित प्रकाश, JSBCL के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, साथ ही कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और नकली होलोग्राम सप्लाई करने वाले विधू गुप्ता जैसे बड़े चेहरे शामिल थे। मरांडी ने पत्र में लिखा… यह कोई सामान्य चूक नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित साजिश है।

एसीबी की भूमिका पर उठाये गंभीर सवाल
शराब घोटाले की जांच करने वाली ACB की भूमिका भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है। मरांडी ने कहा कि चार्जशीट समय पर दाखिल न करने की वजह से मुख्य आरोपित आसानी से अदालत से जमानत पा गए। इसके पीछे की मंशा स्पष्ट है– आरोपितों को बचाना।

तबादलों पर भी उठाया सवाल
बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में एसीबी में हुए तबादलों को भी संदिग्ध बताया। उन्होंने पूछा कि हटाए गए अफसर अब किसके लिए काम कर रहे हैं और किसके इशारे पर उन्हें पदस्थापित किया गया। उनका मानना है कि यह फेरबदल इस बात का संकेत है कि सरकार घोटाले की तह तक जाने के बजाय अपने करीबी अफसरों को बचाने में लगी हुई है।

सीबीआई जांच की मांग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने तुरंत और ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसे यह माना जाएगा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस महाघोटाले की रक्षा कर रहे हैं। मरांडी ने विशेष रूप से कहा कि पूरे शराब घोटाले, राजस्व नुकसान, एसीबी अफसरों की भूमिका और उनकी बेनामी संपत्तियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular