31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

झमाझम बारिश और तेज हवा से पूजा पंडाल धराशायी, बड़ा हादसा टला…

धनबाद: कोयलांचल में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज हवा और मूसलधार बारिश शुरू हो गई। इसका असर दुर्गा पूजा की तैयारियों पर भी साफ़ देखने को मिला।

तेज हवा और भारी बारिश के कारण बैंक मोड़ स्थित पूजा पंडाल का विशाल लाइट गेट गिर गया। यह इलाका धनबाद का प्रमुख और व्यस्तम इलाकों में से एक है, जहां दिनभर भारी वाहन और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

वहीं, भूली बी ब्लॉक में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल तेज बारिश की वजह से पूरी तरह से धराशायी हो गया। पंडाल के पूरी तरह गिर जाने से आयोजकों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई

स्थानीय लोगों का मानना है कि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, और इस बार मौसम विभाग की चेतावनी को भी हल्के में लिया गया। दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़े समितियों के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती पंडालों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना है।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular