जमुआ: गिरिडीह जिले अंतर्गत जमुआ मे जमुआ पुलिस प्रशासन द्वारा भारी संख्या में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास एवं थाना प्रभारी मणिकांत कुमार साथ मे पुलिस बल और जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च मुख्य जमुआ बाज़ार, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुज़रा।
अधिकारीगण ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। साथ ही लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। और जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने लोगों से अपील किया कि सभी जमुआ वासियों निश्चित होकर पूजा ओर मेला का आनंद लें इसके लिए जमुआ पुलिस हर संभव मुस्तैद रहेगी
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाने और असामाजिक तत्वों को सख़्त संदेश देने का प्रयास किया गया।






















